
MADHUBANI:- रहिका सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन, अध्यक्ष ने किया हाईटेक बैंक बनने का ऐलान
मधुबनी – 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रहिका सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक कार्यालय परिसर में धूमधाम से झंडोत्तोलन किया गया। बैंक के अध्यक्ष रमन कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान के साथ सभी ने देशभक्ति के गीत गाए। झंडोत्तोलन के बाद अध्यक्ष रमन कुमार सिंह ने कहा कि समय के साथ कोऑपरेटिव बैंक अब बड़े व्यवसायिक बैंक की तरह ही सभी प्रकार के आधुनिक लेनदेन का कार्य करेगा।कोऑपरेटिव बैंकों के लिए यह बदलाव एक बड़ी चुनौती है, जिसे पूरा करने के लिए बैंक ने संविदा पर नए और कुशल कर्मियों को रखा है।
उन्होंने बताया कि पहले बैंक के सभी तकनीकी कार्य ‘विप्रो’ सॉफ्टवेयर के माध्यम से किए जाते थे। लेकिन अब बैंक को अत्यधिक हाईटेक बनाने के लिए बैंकिंग क्षेत्र के सबसे आधुनिक सॉफ्टवेयर का अनुबंध किया गया है। अध्यक्ष ने कहा, देश की बैंकिंग प्रणाली में प्रत्येक दिन नए और सकारात्मक सुधार हो रहे हैं। अब कोऑपरेटिव बैंक भी पीछे नहीं रहेगा और अपने खाताधारकों को वही सारी सुविधाएं देगा जो किसी बड़े कमर्शियल बैंक में मिलती हैं।
समारोह में रहिका प्रखंड व्यापार मंडल अध्यक्ष सह शंभूआर पैक्स अध्यक्ष विश्वजीत सिंह, महेश कुमार, भोला सिंह, शंकर यादव सहित बैंक के पदाधिकारी, कर्मचारी और ग्राहक उपस्थित थे।



