
बिहार
बीवीजी राम जी संशोधन विधेयक वापस लेने सहित अन्य मागों के समर्थन में सीपीआई (M) का मधुबनी शहर में विशाल जूलूस
मधुबनी- 10 अगस्त। सीपीआई (एम) भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ट्रेड यूनियन के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर समाहरणालय के समक्ष जेल भरो आंदोलन किया गया।
चार लेवर कोड वापस लेन, मनरेगा योजना लागू करने, बीवीजी राम जी संशोधन विधेयक वापस लेने, किसानों के फसल पर एमएसपी लागू करने, सभी बेरोजगार युवाओं को रोजगार एवं रोजगार नहीं तो बेरोजगारी भत्ता देने, सभी स्कीम वर्कर को 26000 रूपये न्यूनतम वेतन देने,बिजली विधेयक वापस लेन, स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने, बीज विधेयक वापस लेने, किसानों को अनुदान दर पर खाद,बीज उपलब्ध कराने, मधुबनी जिला को सूखा क्षेत्र घोषित करने, जिले में बंद पड़े नल जल योजना चालू करने, रहिका थाना कांड संख्या-206/26 के आरोपितों गिरफ्तारी,अरेड थाना कांड संख्या-151/26 में झूठा मुकदमा वापस लेने, सभी भूमीहिन परिवार को 5 डिसमल जमीन मुहैया कराने, किसानों का दाखिल खारिज एवं परिमार्जन में हो रहे दोहन पर रोक लगाने तथा किसानों का ऋण माफ करने की मांग को लेकर शहर के टाउन क्लब मैदान से जुलूस निकाली गई।
जुलूस में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जिला सचिव मनोज कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया।



