
बिहार
MADHUBANI:- औंसी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 41 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार
मधुबनी- 08 अगस्त। औंसी थाना पुलिस द्वारा चलाए गए सघन छापेमारी अभियान के दौरान टाटा मैजिक सवारी से 41 किलो गांजा जब्त किया गया। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष आदित्य कुमार भगत ने दी।
उन्होंने बताया कि रहिका से दरभंग की ओर जा रही एक स्कूल वैन को शक होने पर तलाशी ली गयी। वैन के चालक से पूछताछ में उसने अपना नाम महेश यादव बताया। मजिस्ट्रेट सह राजस्व पदाधिकारी सविता कुमारी की उपस्थिति में तलाशी में गाड़ी से दो बोरा में 41 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया।
वाहन चालक ने पूछताछ के क्रम में स्वीकार किया कि वह गांजा दरभंगा जिला के केवटी थाना क्षेत्र निवासी धर्मेंद्र कुमार को डिलीवरी देने जा रहे थे। गांजा जब्त कर गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।



