
MADHUBANI:- पांच लाख के भारतीय जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार
मधुबनी, 02 अगस्त। बिहार के मधुबनी जिला में रविवार दोपहर एसएसबी और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बासोपट्टी थाना क्षेत्र के दूहबी बाजार में भरत महासेठ और उसके रिश्तेदार शिवकुमार राउत को पांच लाख भारतीय जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी की कारवाई से उस समय उस क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं कार्रवाई देख आसपास के लोग दंग रह गए। उक्त कार्रवाई एसटीएफ और एसएसबी गुप्त सूचना के आधार पर किया।
मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए दोनों व्यक्ति बहुत दिनों से जाली नोट के तस्करी में लिप्त थे। जिसकी सूचना लगातार बिहार एसटीएफ को मिली। जहां बिहार एसटीएफ और एसएसबी ने मिलकर कार्रवाई कर दिया। जबकि जाली नोट की तस्करी की भनक स्थानीय थाना को नहीं थी। यह भी एक बड़ा सवाल है।
बतादे कि कुछ महीने पहले बिहार एसटीएफ गांजा तस्कर पर कार्रवाई बासोपट्टी थाना क्षेत्र में कर चुके है। जहां इनपुट मिला था कि नेपाल से पिकअप पर भारी मात्रा में गांजा लोड कर भारतीय सीमा में प्रवेश कराया जा रहा था। बासोपट्टी थाना क्षेत्र होते हुए वैशाली जिला जाने की तैयारी थी। सबसे बड़ी बात यह थी कि गांजा से लदा पिकअप वैन के आगे आगे बासोपट्टी थाना के डायल 112 की गाड़ी एस्कॉर्ट करती जा रही थी। जिसके बाद एसटीएफ की टीम ने गांजा से लदे पिकअप को पकड़ लिया था। साथ ही पिकअप में बैठे ड्राइवर, खलासी को भी गिरफ्तार किया गया था। तथा डायल 112 की गाड़ी में बैठे पुलिस पदाधिकारी हीरा पंडितसहित दो ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही बासोपट्टी थानाध्यक्ष को सस्पैंड किया गया था। लगातार हो रहे रुपया,गांजा तस्करी को लेकर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।



