
JDU नेता बचनू मंडल ने CM सम्राट चौधरी से की मुलाकात, मधुबनी जिला के चहुंमुखी विकास को लेकर हुई चर्चा
पटना- 24 जुलाई। बिहार के करोड़ों युवाओं के हर दिल अजीज बिहार सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार के 100 दिनों के कुशल कार्यकाल पूरा होने की पूर्व संध्या पर जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बचनू मंडल ने पटना में एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री के लोकसेवक आवास (मुख्यमंत्री आवास) में उनसे शिष्टाचार भेंट कर उन्हें कृतज्ञतापूर्वक हार्दिक शुभकामनाएं दी।
उक्त स्नेहिल मौके पर जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष बचनू मंडल द्वारा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मिथिला की आदर्श सम्मान परम्परानुसार मिथिला चित्रकलायुक्त पाग -दोपटा एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सादर अभिनंदन किया गया।
श्री मंडल ने बताया कि मुलाकात के दौरान लगभग एक घंटे के सद्भावना-वार्ता में मुख्यमंत्री ने मिथिला के सर्वांगीण विकास की अपनी संकल्पित प्रतिबद्धता का जिक्र करते हुए मधुबनी जिला के चहुंमुखी विकास हेतु अनेक विषयों पर सकारात्मक चर्चा की और निकट भविष्य में अतिशीघ्र मधुबनी में अपने आगमन का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की लोकोन्मुख उन्नत कार्यशैली और आत्मीयतापूर्ण स्नेह के लिए उन्हें साभार कोटि-कोटि हार्दिक अभिनन्दन है।



