बिहार

BIHAR:- पूर्व MLC सह कांग्रेस नेता प्रो. विनोद कुमार सिंह ने दिया पार्टी से इस्तीफा, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और शकील अहमद खान पर लगाया टिकट बेचने का आरोप

मधुबनी- 20 जुलाई। पूर्व विधान पार्षद सह कांग्रेस पार्टी के वरीय नेता प्रो. विनोद कुमार सिंह ने कांग्रेस पार्टी
से इस्तीफा दे दिया। मधुबनी जिला अतिथि गृह में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अपना इस्तीफा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव केसी वेणुगोपाल को मेल के जरिए भेज दिया है।

उन्होंने कहा कि एक साल पूर्व कांग्रेस में आया था। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और पूर्व विधायक दल के नेता डा. शकील अहमद खान ने मिलकर टिकट बेचने का काम किया।सीमांचल के एक बड़बोले निर्दलीय सांसद जो स्वयं को कांग्रेस के बड़े नेता बताते है, का भी टिकट बंटवारे में बड़ी भूमिका रही है। जिससे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति बदतर हो गई और छह सीट पर सिमट कर रह गई। जबकि क्षेत्रीय पार्टी लोजपा के 19 विधायक है। बिहार में कांग्रेस की हालत क्षेत्रीय पार्टी जैसी भी नहीं रही।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय नेताओं को टिकट बंटवारा के लिए सौदेबाजी देखा गया। भारी पाकेट वाले प्रत्याशी को तरजीह दिया गया। विधानसभा चुनाव के बाद इसकी जानकारी राष्ट्रीय महासचिव वेणु गोपाल को दिया। इसके बाद भी सौदेबाजी करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। कांग्रेस अपने ही नेताओं के कर्मों का फल भुगत रहा है। कांग्रेस में संगठन सृजन का कार्य फर्जी तरीके से चल रहा है।

उन्होंने कहा कि इस्तीफा के बाद अपने लोगों के साथ बैठक के बाद कोई निर्णय लेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बिहार ही नहीं देश में विकास पुरुष की छवि रही है। बिहार के विकास के लिए किए गए उनके कार्य को वर्तमान सरकार आगे बढा रही हैं।

मौके पर बचनूमंडल, प्रो. विषेशानंद मिश्र, राघव विकास सिंह, कुमार रवि, राजा ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!