
बिहार
MADHUBANI:- 13 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार, फुलपरास पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया मामला
मधुबनी- 08 जुलाई। फुलपरास थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 13 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष कुमार यादव, पिता हरेन्द्र यादव, ग्राम—डंगराहा, थाना—लौकही, जिला—मधुबनी के रूप में हुई है। आरोपी के पास से 13 किलो गांजा बरामद किया गया है। फुलपरास थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में गांजा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मामले की जांच जारी है।



