बिहार

BJP ने बांकीपुर विधानसभा सीट से अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार

पटना- 07 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए अभिषेक कुमार को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने इस उपचुनाव के लिए मंगलवार को उम्मीदवार के नाम को अपनी स्वीकृति प्रदान की।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद बांकीपुर सीट से इस्तीफा दे दिया था। वे यहां से लगातार चार बार विधायक रहे।

इस सीट पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी उम्मीदवार हैं।

अभिषेक कुमार भाजपा के युवा नेता हैं और अध्यक्ष के करीबी माने जाते हैं। भाजपा के मुताबिक अभिषेक कुमार 9 जुलाई को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

चुनाव आयोग के मुताबिक इस सीट पर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 13 जुलाई है। इसके बाद 14 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 16 जुलाई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। 30 जुलाई को मतदान और मतों की गणना 03 अगस्त को होगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button