
बिहार
BIHAR:- मधुबनी के केरवार गांव में डूबने से पांच बच्चों की मौत
मधुबनी- 03 जून। जिला के पतौना थाना क्षेत्र के केरवार गांव में एक साथ डुबने से पांच बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में केरवार गांव निवासी ललित पंडित की 12 वर्षीय पुत्री सलोनी कुमारी,छोटे पंडित के पुत्र 15 वर्षीय अभिषेक पंडित,दिनेश पंडित के 13 वर्षीय पुत्र प्रशांत पंडित व 10 वर्षीय पुत्र रिंकू कुमारी एवं नुनु पंडित के 12 वर्षीय पुत्री स्नेहा कुमारी शामिल है।
स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज की तैयारी में जुट गया है। ईधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सभी बच्चें गर्मी के कारण गांव के पास एक पानी भरे गड्डे में नहाने लगे। इसी क्रम में एक बच्चा डूबने लगा, जिसे बचाने के दौरान एक दुसरे बच्चे डूब गये।



