बिहार

MADHUBANI:- लाखों की लागत से निर्मित ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक बना देह व्यापार और शराब धंधेबाजों का अड्डा

मधुबनी- 02 जून। शहर के गंगासागर चौक स्थित परिवहन विभाग की मोटर वाहन ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक परिसर देह व्यापार और शराब धंधेबाजों का अड्डा बन गया है। ट्रैक परिसर में अपराधियों की दबंगई आम बात हो गई है महिलाओं, छात्राओं को यहां से गुजरना कठिन हो जाता है।छात्राओं, महिलाओं ने रास्ता बदलना शुरू कर दिया है। छेड़खानी, छीना-झपती की घटनाएं लगातार बढती जा रही हैं।आसपास का इलाका असुरक्षित होने लगा है। ट्रैक परिसर को दबंगों ने अपने कब्जा में ले लिया है। ट्रैक परिसर में अतिक्रमण की समस्या खड़ी हो गई है।

बतादें कि चालकों के प्रशिक्षण और उनके लाइसेंस की जांच व प्रक्रिया को लेकर दो साल पूर्व 69 लाख की लागत से ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक का निर्माण कराया गया। लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता और परिवहन विभाग की पेच में फंसे ट्रैक का उद्घाटन अधर में लटक गया। जबकि, 1 करोड़ की लागत से ट्रैक की चहारदीवारी निर्माण कार्य आज भी अधूरा पड़ा है।

विभागीय उदासीनता के कारण ट्रैक का संचालन शुरु नहीं हो सका। वाहन चालकों की ड्राइविंग परीक्षा की प्रकिया पूरा करने के लिए विभागीय स्तर पर ट्रैक निर्माण की योजना बनाई गई। लेकिन इसका संचालन नहीं होने से ट्रैक की हालत खराब हो गई। ट्रैक परिसर में चारों ओर गंदगी और कूड़ा-कचरे का अंबार लगा है। निर्माण के बाद से ही ट्रैक का रखरखाव नहीं होने से जगह-जगह ट्रैक टूटने लगा हैं। लाखों की लागत से निर्मित ट्रैक बर्बाद हो रहा है। जिला परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैक और चहारदीवारी का निर्माण अधूरा होने से इसका संचालन नहीं हो रहा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button