
‘लक्ष्य तक’ की खबर का असर: मधुबनी नगर निगम के वार्ड 5 में मरम्मत की गई क्षतिग्रस्त पाइप
मधुबनी- 01 जून। न्यूज पोर्टल ‘लक्ष्य तक’ पर 29 मई को ‘नगर निगम के वार्ड संख्या-05 में क्षतिग्रस्त पाइप से बर्बाद हो रहा पानी, एजेंसी बेपरवाह’ शीर्षक से प्रकाशित खबर का व्यापक असर देखा गया। बतादें खबर के माध्यम से नगर निगम के वार्ड संख्या-05 के अजय ठाकुर के घर के आगे करीब तीन माह से क्षतिग्रस्त पाइप से घंटों तक सड़क पर बर्बाद हो रहे पानी को सामने लाया गया था। खबर की गंभीरता को देखते हुए नगर आयुक्त ने त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। जिससे सोमवार दोपहर निगम के दो कर्मी वार्ड 5 में पहुंचकर क्षतिग्रस्त पाइप को दुरुस्त किया गया। जिससे पानी की बर्बादी पर अंकुश लग गया।
नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने बताया कि निगम क्षेत्र में नल जल योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की गड़बड़ी संज्ञान में आते ही उसे ठीक कराई जाती है। नगर आयुक्त ने कहा कि इस तरह की समस्या को दूर करने के निगम प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है।



