
MADHUBANI: सशक्त स्थाई समिति का चुनाव परिणाम से बदलाव और वर्तमान व्यवस्था के प्रति नाराजगी का संकेत
मधुबनी- 28 मई। नगर निगम सशक्त समिति सदस्य पद का चुनाव सम्पन्न हो गया। चुनाव में पार्षदों के दो खेमा के बीच कांटे की टक्कर बनी रही। एक खेमा से 2 सदस्य सुनीता देवी व विभा देवी और दूसरे खेमा से 5 सदस्य कविता झा, बद्री नारायण राय, रुमी देवी, जमील अंसारी व प्रभावती देवी निर्वाचित हुए। बहरहाल समिति सदस्य पद के लिए चुनाव परिणाम बदलाव और वर्तमान व्यवस्था के प्रति नाराजगी का संकेत दे दिया है। इसका असर आने वाले समय में नगर निगम की अगले आम चुनाव पर पड़ने की कयास लगाए जा रहे है। माना जा रहा है कि समिति सदस्य पद को लेकर पार्षदों के दो खेमा में विभाजन नगर निगम की आम चुनाव में महत्वपूर्ण पद को प्रभावित कर सकता है। मेयर, उपमेयर के चुनाव में वर्तमान पार्षदों की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता है। बता दें कि 27 मई को सम्पन्न चुनाव में 2 सदस्य निर्वाचित होने वाले खेमा 5 सदस्य निर्वाचित होने वाले खेमा पर भारी बना रहा। जीत दर्ज करने वाले 2 सदस्य वाले खेमा के प्रत्याशियों को मिले वोट और इनकी एकता के आगे 5 सदस्य जीत करने वाले खेमा को एड़ी-चोटी एक करना पड़ा।
समिति सदस्य पद के लिए मतदान से पहले एक खेमा में पार्षदों की बेहतर संख्या दूसरे खेमा की नींद उड़ा दी थी। लेकिन चुनाव के एक दिन पूर्व तरह-तरह के पैतरे आजमाए गए। जिससे एक खेमा में 5 सदस्य और दूसरे खेमा के 2 ने जीत दर्ज की। बता दें कि नए सशक्त स्थाई समिति का करीब दो साल के कार्यकाल के बाद फिर से नगर निगम के मेयर, उपनेयर व पार्षद का चुनाव होना है। नए समिति के कार्यकाल में कई अहम निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।



