
मधुबनी शहर से 340 ग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार
मधुबनी- 16 मई। नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 340 ग्राम गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। उक्त कार्रवाई नगर थाना क्षेत्र के नोनिया टोल मिलन टॉकीज के समीप की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त इलाके में अवैध रूप से नशीले पदार्थों का कारोबार किया जा रहा है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए नगर थाना पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी किया। छापेमारी के दौरान मंजू देवी के घर में पुलिस सर्च किया, इसी क्रम में छिपकर रखा हुआ गांजा को पुलिस ने बरामद किया। गांजा बरामदगी के बाद पुलिस ने मंजू देवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा जब्त गांजा को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह गांजा कहां से लाती थी और किन लोगों तक इसकी आपूर्ति करती थी। पुलिस इस मामले में नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।



