स्पोर्ट्स

बिहार सरकार ने 1 करोड़ रुपये देकर युवा क्रिकेटर ईशान किशन को किया सम्मान

पटना- 15 मई। बिहार सरकार ने राज्य के युवा क्रिकेटर ईशान किशन को सम्मानित किया है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार सरकार ने शुक्रवार काे क्रिकेटर ईशान किशन को सम्मानित किया।

विश्व कप विजेता टीम के सदस्य और शानदार बल्लेबाज ईशान किशन को टूर्नामेंट में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए बिहार सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरकारी आवास पर ईशान किशन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल क्रिकेट करियर की कामना की। उन्हाेंने कहा कि ईशान किशन ने अपनी प्रतिभा और प्रदर्शन से न केवल भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, बल्कि बिहार का नाम भी देश-दुनिया में रोशन किया है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीने साेशल मीडिशा पर ईशान किशन काे एक कराेड़ रूपये का चेक प्रदान करते हुए तस्वीर साझा की है। साथ ही उन्हाेंने एक पाेस्ट भी लिखा है। पाेस्ट में उन्हाेंने कहा है-आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य, शानदार बल्लेबाज, बिहार के लाल, ईशन किशन को विश्व कप जिताने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए राज्य सरकार द्वारा 1 करोड़ रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। सफल क्रिकेट करियर के लिए हार्दिक शुभकामनाएं, बिहार का नाम यूं ही रोशन करते रहिए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button