बिहार

पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने सम्राट मंत्रिमंडल में मंत्री पद की ली शपथ

पटना- 07 मई। बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रिमंडल का गुरुवार को विस्तार किया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई।

शपथ लेने वाले मंत्रियों में पूर्व मुख्यमंत्री व जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के पुत्र जदयू नेता निशांत कुमार भी शामिल हैं। निशांत कुमार के मंत्री पद की शपथ लेते ही उनकी राजनीतिक यात्रा शुरू हो गई है।

शपथ ग्रहण से पूर्व निशांत कुमार ने अपने पिता नीतीश कुमार का आशीर्वाद लिया। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इकलौते बेटे होने के बावजूद निशांत कुमार हमेशा से सादा जीवन भाता है। निशांत कुमार का जन्म 20 जुलाई 1981 को पटना में हुआ था। निशांत कुमार ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उनकी मां स्वर्गीय मंजू सिन्हा शिक्षिका थीं।

निशांत कुमार ने 8 मार्च 2026 को औपचारिक रूप से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की सदस्यता ग्रहण की थी। जिसके बाद वे लगातार संगठन को मजबूत के लिए जुटे हुए हैं।

हाल ही में उन्होंने पश्चिम चंपारण से सद्भाव यात्रा की शुरुआत भी की है। जिसमें जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ उनका साथ दिया। अब उन्हें मंत्री पद दिया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button