
बिहार
MADHUBANI:- पांच सौ ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी, 27 अप्रैल। रहिका थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक व्यक्ति को गांजा की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रहिका थाना क्षेत्र के कनैल गांव में गांजा की तस्करी की जा रही है। सूचना की पुष्टि होते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने श्याम सुंदर यादव नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
रहिका थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध कारोबार में संलिप्त था। पुलिस ने गांजा जब्त कर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।



