बिहार

MADHUBANI:- चकदह गुलटेनी पोखर को अतिक्रमण मुक्त कराने का संकल्प, डीएम को सौंपेंगे आवेदन

मधुबनी- 25 अप्रैल। ‘लक्ष्य तक’ की ‘पारंपरिक जलस्त्रोत से जल संरक्षण की सफर’ अभियान के तहत चकदह गुलटेनी पोखर को अतिक्रमण मुक्त कराकर इसके जीर्णोद्धार कार्य के प्रति स्थानीय लोगों की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। गुलटेनी पोखर के सौंदर्यीकरण के दिशा में स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों का रुझान बढने लगा है। चकदह गुलटेनी पोखर के प्रति लोग जागरुक होकर तालाबों की स्थिति में सुधार लाने के दिशा में संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवेदन देने का मन बना लिया है।कई लोगों ने बताया कि जिलाधिकारी का ध्यान गुलटेनी पोखर की ओर आकृष्ट किया जाएगा। इधर, चकदह गुलटेनी पोखर सहित अन्य तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने के प्रतिलोगों की उम्मीद बढ़ने लगी है। स्थानीय लोग श्रमदान कर तालाबों की सूरत बदलने के लिए आगे आ रहे है। दर्जनों लोगों ने श्रमदान की शुरुआत करने की बात कहीं है।

चकदह के भैरव झा ने बताया कि गुलटेनी पोखर का जीर्णोद्धार वरदान साबित होगा। इसकी शुरुआत शीघ्र की जाएगी। पोखर की स्वच्छता व इसके जल की पवित्रता बहाल करने में संबंधित विभाग की अनदेखी सामने आते रहे हैं। स्थानीय स्तर पर घरों से निकलने वाला गंदगी तालाब में फेंके जाने से तालाब व इसके आसपास प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है। तालाब के चहुंओर गंदगी का अंबार देखा जा सकता है। पोखर को अतिक्रमण मुक्त कर यहां स्वच्छता अभियान चलाने की जरूरत है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button