
MADHUBANI:- लखनौर के राधा-कृष्ण मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के बीच मनाई गई आदि शंकराचार्य प्राकट्य महोत्सव
मधुबनी- 21 अप्रैल। झंझारपुर अनुमंडल के लखनौर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में मंगलवार को आदि शंकराचार्य भगवान का 2533वीं प्राकट्य महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के बीच मनाई गई। शिम्मर फिल्म्स इंटरनेशनल के सुमित सुमन के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।काशीनाथ झा ‘किरण’ की अध्यक्षता में कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों को मिथिलांचल की पारंपरिक परंपरा के अनुसार पाग, दोपटा भेंट की गई।
कार्यक्रम में गायक बीके बाबा वैदेही द्वारा स्वागत गीत वातावरण को भक्तिमय बना दिया गया। विशिष्ट अतिथि प्रेमचन्द्र झा ने आदि शंकराचार्य के जीवन, दर्शन एवं सनातन धर्म की स्थापना में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। ख्यातिप्राप्त आईआईटीयन अनूप कुमार झा ने आदि शंकराचार्य के अवतरण और सनातन धर्म की रक्षा में उनके अद्वितीय योगदान को रेखांकित किया।
कार्यक्रम को प्रो. श्रीशंकर झा, जयनाथ महाराज, डॉ. कृष्ण मुरारी झा सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में सुनील कुमार झा सुनोज, संजय राय, आनंद कुमार झा, अभिनव आनंद, विपीन झा, गोपाल झा, जयशंकर मिश्र, अमर चौधरी सहित लोगों ने हिस्सा लिया।



