बिहार

बिहार में घरेलू गैस सिलेन्डर की मांग के अनुरूप अब इसे उपलब्ध कराया जा रहा है: खाद्य एवं उपभाेक्ता संरक्षण विभाग मंत्री

पटना- 08 अप्रैल। राज्य सरकार ने एलपीजी से संबंधित उत्पन्न समस्या धीरे-धीरे कम हाेने का दावा किया है। खाद्य एवं उपभाेक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने बुधवार काे पत्रकाराें से बात करते हुए कहा कि वर्तमान समय में एलपीजी की उपलब्धता सबसे बड़ा संकट था लेकिन वर्तमान वैश्विक परिदृश्य से उत्पन्न ऊर्जा संकट में राज्य में घरेलू उपयाेग के लिए घरेलू गैस सिलेन्डर की मांग के अनुरूप अब इसे उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्हाेंने सूचना एंव जनसर्पक विभाग के कक्ष में आयाेजित प्रेस वार्ता काे संबाेधाित करते हुए कहा कि गैस बुकिंग दर्ज हाेने के बाद तीन से चार दिनाें के अंदर घरेलू गैस सिलन्डर की आपूर्ति पहले की ही तरह कराया जा रही है, उपभाेक्ताओं काे अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियाें के पास भीड़ लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है।

घरेलू गैस सिलेन्डर के केवाईसी काे लेकर उन्हाेंने कहा कि उपभाेक्ता घर बैठे ही खुद से केवाईसी कर सकते है। इसके लिए एजेंसी के पास जाने की जरूरत नहीं है। उपभाेक्ताओं की सहायता के लिए विभाग की ओर से नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। जाे लगातार काम कर रही है। नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायताें का निवारण भी किया जा रहा है। अब तक 5416 शिकायते मिली है,जिसे 4333 शिकायताें का निष्पादन किया जा रहा है। माैके पर मंत्री विभग की विभिन्न उपलब्धियाें से पत्रकाराें काे अवगत कराया।

प्रवासी मजदूराें काे मिल रहा पांच किलाे का सिलेन्डरप्रवासी मजदूराें काे सिलेन्डर उपलब्ध कराने के संबंध में पूछे जाने पर विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने कहा कि प्रवासी मजदूराें काे वर्तमान में पांच किलाे का छाेटा सिलेन्डर उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे उन्हें थाेड़ी सहुलियत मिल सके। यह सुविधा शहरी क्षेत्राें के प्रवासियाें के लिए है। इसे और सरल बनाने की काेशिश की जा रही है।

लग्न का समय आ रहा है। ऐसे में सरकार ने सिलेन्डर व्यवस्था काे लेकर क्या साेचा है के सवाल पर सचिव अभय कुमार सिंह ने कहा कि शादी-विवाह के लिए हमने हाेटल या मैरेज हाॅल के कैटर्स से बात की है।व्यवस्था के तहत संख्या के आधार पर जरूरत के अनुसार उन्हें सिलेन्डर उपलब्ध कराया जायेगा। ताकि ज्यादा से ज्यादा शादी वाले घराें में सुविधा मिल सके।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button