
MADHUBANI शहर में खुलेआम पेट्रोल की बिक्री हो सकता खतरनाक, प्रशासन अंजान: संतोष त्रिशक्ति
मधुबनी- 29 मार्च। शहर के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता संतोष त्रिशक्ति ने कहा कि जिला मुख्यालय सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पान-गुटखा और अन्य दुकानों पर खुलेआम पेट्रोल की बिक्री हो रही है। खुलेआम बोतल में बंद कर पेट्रोल की बिक्री से प्रशासन अंजान हैं। इनदिनों पेट्रोल-डीजल की किल्लत बताकर अवैध रूप से इसका भंडारण किए जाने की सूचना मिल रही है। ताकि इसे उच्चे दरों पर बिक्री की जा सके।पान-गुटखा और अन्य दुकानों पर खुलेआम पेट्रोल की बिक्री तो गैर कानूनी है ही साथ ही खुले में इसकी बिक्री खतरनाक होने की आशंका बनी रहती है। पेट्रोल अत्यंत ज्वलनशील होने से आग की एक चिंगारी अगलगी की घटना को अंजाम दे सकता है। वहीं, निर्धारित मूल्य से अधिक राशि ली जाती है। ऐसे पेट्रोल में थीनर की मिलावट की आशंका को नकारा नहीं जा सकता है।
उन्होंने कहा कि मिलावटी पेट्रोल का उपयोग से वाहन मालिकों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। इस तरह खुले मे पेट्रोल की बिक्री पर रोक की जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होती है। लेकिन प्रशासन खुले में पेट्रोल बिक्री करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं करती है। जिला प्रशासन को अवैध तरीके से पेट्रोल बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई किया जाना चाहिए। मिलावटी पेट्रोल के उपयोग से गाड़ियों के माइलेज भी प्रभावित होता है। बाइक इंजनों के वल्ब, पिस्टन एवं करेंक खराब हो जाते हैं। मिलावटी पेट्रोल की वजह से गाड़ियों में स्टाटिंग में भी समस्या आती है।



