बिहार

मधुबनी की विकास कार्य नजर नहीं आने वाले करा लें अपनी आंखों की जांच : पवन यादव

मधुबनी- 27 मार्च। राजद के जिला महासचिव पवन यादव ने कहा कि पूर्व मंत्री व पूर्व नगर विधायक समीर कुमार महासेठ के 10 साल के कार्यकाल में मधुबनी विधानसभा क्षेत्र की विकास कार्य नजर नहीं आने वालों को आंखों की जांच करा लेना चाहिए। पूर्व मंत्री द्वारा जितनी योजनाओं को धरातल पर उतरने का प्रयास किया गया उसे पूरा करने में अभी कई साल लग जाएंगे।

वर्तमान विधायक को अपनी योजनाओं की जानकारी देना चाहिए। पवन यादव ने कहा कि पिछले 10 सालों में मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए पूर्व मंत्री समीर कुमार महासेठ द्वारा कोई कसर नहीं छोड़ी गई। जिले के किसी भी विधानसभा क्षेत्र से अधिक सड़कों का जाल मधुबनी विधानसभा क्षेत्र में बिछायी गई।रामपट्टी से पंडौल तक सड़क के अलावा क्षेत्र में जरूरत के मुताबिक सड़कों-नालियों, सामुदायिक भवन, छात्रावास व अन्य विकास कार्यों को धरातल पर उतारी गई। मधुबनी स्टेडियम का नवनिर्माण, रिंग रोड, अंतर्राज्यीय बस स्टैंड सहित कई योजनाओं को धरातल पर उतारने का पहल कारगर साबित हुआ।केनालों का निर्माण कार्य के लिए बजट में इजाफा कराई गई।

मधुबनी शहर के सिंघानिया चौक से स्टेडियम, महाराजगंज चौक, गांधी चौक होकर सूडी हाई स्कूल चौक तक 2.45 किलोमीटर सड़क, आरके कॉलेज गेट किशोरीलाल चौक, लोहरसारी चौक, संतुनगर चौक होकर बूबना उद्यान तक 2.10 किलोमीटर सड़क का निर्माण, शहर के निधि चौक से स्टेशन चौक तक सड़क चौड़ीकरण कार्य और नाला निर्माण की योजना की स्वीकृति दिलाई गई। 11 व 13 नंबर रेलवे गुमटी स्थित आरओबी के निर्माण सहित अन्य विकास योजनाओं की लंबी सूची है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button