
MADHUBANI: शहर के गंगासागर चैती दुर्गा पूजा स्थल पर बैनर को लेकर बढा विवाद, तनाव
मधुबनी- 23 मार्च। मधुबनी शहर के गंगासागर काली मंदिर परिसर स्थित चैती दुर्गा पूजा स्थल पर बैनर को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। घटना को लेकर तनाव बना है। स्थानीय स्तर पर माहौल काफी गरमा गया है। इस विवाद को समय रहते कंट्रोल किया जाता है तो स्थिति विस्फोटक बन सकता है। बता दें कि गंगासागर तालाब परिसर स्थित श्री श्री 108 मां श्यामा चैती नव दुर्गा पूजा समिति द्वारा 28 साल से चैती दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इसी बीच सोमवार की देर शाम पूजा पूजा स्थल पर लगी चैती दुर्गा पूजा संबंधी एक बैनर पर दूसरा बैनर लगा दिया गया। जिसका श्री श्री 108 मां श्यामा चैती नव दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने आपत्ति जताई।
मौके पर नगर थाना की पुलिस ने श्री श्री 108 मां श्यामा चैती नव दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों को पूजा संबंधी लाइसेंस की मांग की गई। इसके बाद समिति के पदाधिकारियों में अध्यक्ष कृष्णमोहन, पूजा व्यवस्थापक पूर्व पार्षद कैलाश साह, उपाध्यक्ष धीरेन्द्र नारायण झा धीरू के अलावा पंकज झा व अन्य लोगों ने नगर थाना पर पहुंचकर पूजा संबंधी लाइसेंस की छाया प्रति कापी सौंपी गई। नगर थाना पुलिस ने लाइसेंस के आलोक मे नियमों का पालन करते हुए चैती पूजा का संचालन का निर्देश दिया। किसी तरह का नाच-गान और डीजे का प्रयोग नहीं करने की बात कहीं। बता दें कि गंगासागर काली मंदिर परिसर की खाली जमीन की लीज को लेकर दो पक्ष के बीच कई माह से विवाद चल रहा है। फिलहाल यह मामला न्यायालय में लंबित है।



