
चैत्र नवरात्र : गाजे-बाजे के बीच शहर के सूडी स्कूल मैदान से निकली भव्य कलश शोभायात्रा
मधुबनी-19 मार्च: चैत्र नवरात्र पर कलश शोभायात्रा की धूम मची रही। 19 मार्च को गाजे-बाजे के बीच शहर के सूडी स्कूल मैदान स्थित दुर्गा मंदिर से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा शंकर चौक, किशोरलाल चौक होकर सूडी स्कूल मैदान पहुंची।कलश शोभायात्रा में 551 महिलाओं ने हिस्सा लिया। सूडी स्कूल मैदान चैती नव दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सह व्यवस्थापक सतीश कुमार महथा के नेतृत्व में शोभायात्रा में मेला प्रभारी दिनेश पंजियार, सचिव घनश्याम पंडित, कोषाध्यक्ष देबू नायक, उपाध्यक्ष अंकित कुमार महथा, सदस्य सन्नी नायक, सहित समिति सदस्यों ने हिस्सा लिया। समिति के अध्यक्ष सह व्यवस्थापक सतीश कुमार महथा ने बताया कि मुख्य पंडित कमलेश झा, मोहन पाठक, राजेश झा, गोपाल झा सहित अन्य पंडितों की टीम अनुष्ठान कर रहे है। 23 मार्च सोमवार को पंचमी एवं अष्टयाम प्रारम्भ किया जाएगा।
24 मार्च मंगलवार षष्ठी अष्टयाम समापन एवं बेल निमंत्रण अनुष्ठान संपन्न किया जाएगा। 25 मार्च बुधवार सप्तमी बेलतोड़ी, माता दर्शन निशा पूजा, 26 मार्च गुरुवार महा अष्टमी, 27 मार्च शुक्रवार महानवमी त्रिशुलनी पूजा हवन तथा 28 मार्च शनिवार को अपराजिता पूजा, देवी विसर्जन, जयन्ती धारण एवं भव्य विसर्जन शोभा यात्रा निकाली जाएगी। पूजा स्थल स्थित बच्चों के लिए झूला, मिठाई दुकान, खिलौने व अन्य दुकान लगाए जाएंगे। पूजा स्थल की साफ-सफाई और स्वच्छता के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। पूजा और मेला की निगरानी के लिए सीसीटीवा कैमरा लगाई गई है।



