
बिहार
MADHUBANI:- जयनगर में पदस्थापित बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार रजक के 7 ठिकानों पर EOU की छापेमारी
मधुबनी– 17 मार्च। जिले के जयनगर आय से अधिक संपत्ति मामले में पदस्थापित बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार रजक के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम छापेमारी कर रही है। इओयू की टीम के द्वारा कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार रजक के दरभंगा, मधुबनी एवं सुपौल जिले के सात ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। प्राथमिक जांच में आय से 62 प्रतिशत अधिक संपत्ति होने की जानकारी प्राप्त हुई है। आर्थिक अपराध इकाई थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। खबर लिखे जाने तक छापेमारी जारी थी।



