
बिहार में एनडीए की चट्टानी एकता बनी मिसाल: ईश्वर मंडल
मधुबनी- 09 मार्च। दरभंगा ग्रामीण के विधायक सह जदयू दरभंगा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मंडल उर्फ ईश्वर मंडल का पंडौल हाई स्कूल चौक के पास ब्राइट कम्यूटर सेंटर पर स्वागत किया गया। मौके पर सेंटर के संचालक अमरजी मंडल ने विधायक व रजनीश झा सहित अन्य एनडीए नेताओं को पाग-चादर भेंट किया गया। मौके पर विधायक राजेश कुमार मंडलउर्फ ईश्वर मंडल ने कहा कि बिहार विकास की नई मंजिल को हासिल कर रहा है। बिहार में एनडीए की चट्टानी एकता की मिसाल मिल रही है। भाजपा के रजनीश झा, जदयू नेता उदय राय, कन्हैया झा, गोपाल शर्मा, मो. अर्शी, बिंदेश्वर मंडल सहित अन्य मौजूद थे।
भाजपा नेता रजनीश झा ने बताया की विधायक ने रहिका प्रखंड प्रमुख जयंती देवी के भागीरथपुर आवास पर पंडौल मध्य विद्यालय के अवकाशप्राप्त एचएम चंदेश्वर मंडल के द्वादश कार्यक्रम में शामिल हुए। चंदेश्वर मंडल के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिजनों से भेंटकर संवेदनाएं प्रकट कीं।



