बिहार

CM नीतीश कुमार ने JDU नेताओं काे किया आश्वस्त, कहा- बिहार की प्रगति पर अपनी नजर बनाए रखेंगे और मार्गदर्शन करते रहेंगे, निशांत जदयू की लेंगे सदस्यता

पटना- 06 मार्च। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की सीएम आवास में हुई विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी नेताओं के समक्ष भावुक हाे गए। उन्हाेंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया। उन्हाेंने साफ कहा कि उनके राज्यसभा जाने से पार्टी और बिहार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे दिल्ली के साथ बिहार में भी रहेंगे और सभी चीजों को देखते रहेंगे। बैठक में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने सीएम के पुत्र निशांत के राजनीति में इंट्री पर बड़ी बात कही।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेताओं को भावुक संदेश देते हुए कहा, “मैं राज्यसभा जा रहा हूँ, लेकिन आप लोगों को कोई दिक्कत नहीं होगी। हम बिहार में भी रहेंगे और सारा काम निरंतर चलता रहेगा।”

उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए अपील की कि वे बिहार के विकास के लिए जी-जान से काम करना जारी रखें। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि वे भले ही केंद्र की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएं, लेकिन बिहार की जमीनी हकीकत और विकास योजनाओं की वे खुद निगरानी करते रहेंगे।

बैठक के समापन पर नीतीश कुमार ने विकास को ही सर्वोपरि बताया। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए जो खाका खींचा गया है, उसे रुकने नहीं दिया जाएगा। “हम सब देखते रहेंगे, चिंता मत कीजिएगा,” उनके इस वाक्य ने यह संदेश दिया कि वे भविष्य में एक ‘गार्जियन’ की भूमिका में रहेंगे। निशांत कुमार की राजनीतिक पारी का आगाज़: बैठक में लंबे समय से सीएम के पुत्र निशांत के राजनीति में आने की अटकलाें पर विराम लगाया गया। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार 7 मार्च, शनिवार काे औपचारिक रूप से जदयू में शामिल होंगे।संजय झा के इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि पार्टी अब अगली पीढ़ी को नेतृत्व की मुख्यधारा में लाने के लिए तैयार है।

सत्ता संरचना पर फैसला केवल मुख्यमंत्री ही करेंगे: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने बैठक के दौरान पार्टी के भीतर सत्ता संरचना काे स्पष्ट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मर्जी के बगैर बिहार सरकार या पार्टी में पत्ता भी नहीं हिल सकता। ललन सिंह ने भविष्य के नेतृत्व पर चल रही चर्चाओं को किनारे करते हुए कहा कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा और शासन की कमान किसके पास रहेगी, इसका फैसला केवल और केवल नीतीश कुमार ही करेंगे। उनके इस बयान ने पार्टी के भीतर किसी भी तरह के नेतृत्व संकट की संभावनाओं को खारिज कर दिया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button