
भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में प्रवेश से पूर्व होगी कागजातों की जांच, तभी मिलेगी आने-जाने की अनुमति
मधुबनी-22 अक्टुबर। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रतिनियुक्त बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र के समान्य प्रेक्षक भीजे राजपूत ने बुधवार अधिकारियों के साथ मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड क्षेत्र स्थित भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के नो मैंस लैंड स्थित एसएसबी द्वारा बनाए चेक पोस्ट एवं विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में प्रेक्षक द्वारा लदनियां थाना से सटे अंतरराष्ट्रीय सीमा तक जाने वाली चोर बाजार के समीप एसएसबी 18 बटालियन द्वारा बनाए गए चेक पोस्ट पर पहुंचकर निरीक्षण किया। चेक पोस्ट पर तैनात एसएसबी जवानों को नेपाल से भारतीय एवं भारत से नेपाल जाने वाले लोगों के कागजातों की जांच कर आने-जाने की अनुमति देने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से थाना क्षेत्र में बनाए गए 61 क्रिटिकल बूथ और 44 क्रिटिकल एंड भेनरेवल बूथों की जानकारी लिया। उन्होंने पद्मा, खाजेडीह,लदनियां में बने बूथों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में प्रखंड कार्यालय में बीडीओ कार्यालय कक्ष में समीक्षात्मक बैठक कर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों से निर्वाचन कार्य से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी लिया। इसके साथ उन्होंने वाहन जांच,निगरानी दलों की कार्यप्रणाली,सीसीटीवी कैमरा संचालन,वाहनों की जांच रजिस्टर एवं जब्ती प्रक्रिया को बारीकी से अवलोकन किया। प्रेक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष,पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सतर्कता बरती जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता या आचार संहिता उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने मतदाताओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया ताकि आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराया जा सके। निरीक्षण के क्रम में निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर,सीओ कुमार राजीव,थानाध्यक्ष अनूप कुमार मौजूद थे।