बिहार

MADHUBANI:- चोरी कांड का खुलासा, साला बहनोई गिरफ्तार

मधुबनी- 09 अगस्त। नगर थाना पुलिस टीम ने चोरी किए गए चार मोबाईल एवं एक क्षतिग्रस्त टीवी के साथ दो चोर को गिरफ्तार किया है। मालुम हो कि बीते जुलाई महीने मे नगर थाना क्षेत्र के किशोरी लाल चोक निवासी संजय कुमार के सुपुत्री कोमल कुमारी के घर से अज्ञात चोर द्वारा एक सोनी कंपनी का टीवी,एक एंड्रायड मोबाईल एवं एक बटन वाला मोबाईल चोरी कर लिया गया था। इस संबंध मे नगर थाना में पीड़िता द्वारा लिखित आवेदन दिया गया था। नगर थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान के क्रम में पता चला की चोरी किये गये मोबाईल का उपयोग सीतामढ़ी के निवासी स्वर्गीय विनोद राउत के पुत्र करण कुमार के द्वारा किया जा रहा है। जिसके आलोक में करण कुमार के घर पुलिस द्वारा छापेमारी किया गया। जहां से कांड में चोरी किये गये मोबाईल के साथ तीन अन्य मोबाईल करण कुमार के बहनोई मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड चोक निवासी गोविंद राम द्वारा चोरी कर दिया गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि करण कुमार की गिरफ्तारी के बाद उसके बयान का आधार पर गोविंद राम के घर छापेमारी किया गया। जहां से कांड में चोरी किये गये सोनी कंपनी का टीवी क्षतिग्रस्त हालत में बरामद कर गोविंद राम को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गोविंद राम पर अकेले नगर थाना में कई मामला दर्ज है। थानाध्यक्ष ने बताया कि करण कुमार का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button