बिहार

आंगनबाड़ी केन्द्र को स्कूल से टैगिंग करने में पिछड़ा मधुबनी जिला

मधुबनी-06 दिसंबर। बीईओ एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों की उदासीनता के कारण जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों को नजदीक के प्राथमिक विद्यालयों के साथ टैगिंग नहीं किया जा सका है। मालूम हो कि चार मार्च को ही इस संबंध में आईसीडीएस के निदेशक ने आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीक के प्रारंभिक विद्यालयों से टैग करने का निर्देश दिया था जिसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी समय-समय पर इसको लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है। परंतू लौकही,जयनगर,खुटौना, हरलाखी एवं पंडौल सहित सिर्फ 15 प्रखंडों से प्रतिवेदन उपलब्ध हुआ है छह से अब तक समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय में उपलब्ध नहीं करवाया गया है।

जिसपर डीपीओ समग्र शिक्षा अभियान चंदन प्रभाकर ने नाराजगी जताते हुए सभी बीईओ को अविलंब प्रतिवेदन उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया है। डीपीओ ने जारी आदेश में कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा निति-2020 के क्रियान्वयन के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीक के सरकारी विद्यालय (जहां कक्षा 01 की पढाई होती है) के साथ संबद्ध किया जाना है। इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशक का भी आदेश 7 जून को आया था जिसके आलोक में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को इससे संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध करवाने को कहा था।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button