बिहार

भव्य स्वागत से गदगद लोजपा जिलाध्यक्ष अरविंद ने कहा- पार्टी में सब को मिलेगा सम्मान, पार्टी को मजबुत बनाने में करें सहयोग

मधुबनी-03 दिसंबर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार पूर्वे का नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पार्टी कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नव मनोनीत जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार पूर्वे ने कहा कि पार्टी को जिला में मजबुत बनाने के लिए जिला में सदस्यता अभियान शीघ्र आरंभ किया जाएगा। जिससे पार्टी को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक मजबूती प्रदान होगी।

अरविंद पूर्वे ने सभी पुराने साथियों से अनुरोध किया है कि वे संगठन को मजबूत करने में अपना-अपना सहयोग दें। ताकि राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान का सपना बिहार फस्ट-बिहारी फस्ट सफल हो सके। वहीं मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर उन्हे पुष्पांजलि अर्पित किया। मौके पर पार्टी नेता सीताराम यादव,सुरेन्द्र चोधरी आदि ने भी सम्बोधन किया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button