बिहार

देश के विकास के लिए रोजी-रोजगार सर्वोपरिः तेजस्वी

मधुबनी- 12 मई। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को चुनावी सभाओं में कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिंदू-मुस्लिम की बात करते हैं। देश के विकास के लिए इनकी नौकरी और रोजगार की बात होनी चाहिए। असल मुद्दा गरीबी,पढ़ाई,रोजगार,पलायन,सिंचाई और स्वास्थ्य का है, जो  मेरे लिए सर्वोपरि है। 17 महीने में बिहार में हमारी सरकार थी तो 5 लाख लोगों को रोजगार दिया गया। वे मधुबनी लोकसभा क्षेत्र से इंडिया महागठबंधन के समर्थित राजद उम्मीदवार मो. अली अशरफ फातमी के समर्थन में हरलाखी प्रखंड के नंदलाल महावीर प्लस टू उच्च विद्यालय गंगौर के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि देश महंगाई और आर्थिक संकट से गुजर रहा है, हमारी सरकार बनी तो पांच सौ रुपए में गैस सिलेंडर देने का काम करेंगे। दस साल से मोदी पीएम है आपका जिला व गांव के लिए मोदी ने क्या किया है, किसी को रोजगार नहीं मिला। वहीं वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि यह चुनाव बहुत खास है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की लिखी संविधान की विरासत को बचाना है। सत्ता में बैठे लोग संविधान बदलना चाहते हैं। उक्त कार्यक्रम अध्यक्षता कर रहे हैं पूर्व विधायक राम आशीष यादव एवं संचालन रामचंद्र साह ने किया। मौके पर सांसद राज्यसभा सदस्य मनोज झा,राज्यसभा सदस्य डॉ. फैयाज अहमद,भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव राम नरेश पाण्डेय,पूर्व विधायक सीताराम यादव,विधायक भरत मंडल,पूर्व एमपी सुरेंद्र यादव,श्री नारायण महतो,फैज अहमद अंसारी,मदन चंद्र झा,शिवचंद्र मिश्रा,प्रिया राज सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button