
MADHUBANI:- खुफिया तंत्र को मजबूत करेंः एसडीपीओ
मधुबनी- 09 मई। जयनगर अनुमंडल पदाधिकारी पदाधिकारी कार्यालय में गुरुवार को एसडीपीओ विप्लव कुमार ने अनुमंडल स्तरीय सभी थानाध्यक्षों के साथ क्राइम मिटिंग किया। एसडीपीओ ने उपस्थित सभी थानाध्यक्षों के साथ अपराध नियंत्रण को ले समीक्षा की। एसडीपीओ ने गर्मी के मौसम को लेकर चोरी एवं डकैती जैसी घटनाओं पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अपने-अपने थाना क्षेत्रों में रात्री गश्ती तेज करने, खुफिया तंत्र को मजबूत करने के निर्देश थानाध्यक्षों को दिया। उन्होंने बारी-बारी से सभी थानों के थानाध्यक्ष से उनके क्षेत्र में होने वाले कांडों के बारे में चर्चा किया। क्राइम मीटिंग में एसपी ने थाने वार लंबित मामले,शिकायतें,लंबित अनुसंधान,गैर जमानती वारंट,नोटिसों का तामिला आदि का समीक्षा किया गया। जिसको लेकर सभी थाने के थानाध्यक्ष रात्रि गस्ती तेजी से करें। उपद्रवी तथा उचक्कों पर खासकर नजर रखें बनाए रखें। उन्होंने कहा की थाने पर पहुंचने वाले हर मामलों को जनता दरबार का आयोजन कर निष्पादित करें। थाना पहुंचने वाले लोगों के साथ शिष्ट व्यवहार करें। सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों के गुंडा पंजी में शामिल अपराधियों की कुंडली भी तैयार जल्द से जल्द कर लें। शराब बंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस बल के सहयोग से लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिया। क्राइम मीटिंग में पुलिस इंस्पेक्टर सरवर आलम,जयनगर थानाध्यक्ष अनुप कुमार,देवधा थानाध्यक्ष प्रीति भारती,लदनियां थानाध्यक्ष धनंजय कुमार,बासोपट्टी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, रीडर अजीत तिवारी समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।



