बिहार

गिला-शिकवा भुलाकर एक-दुसरे से मिले राजद विधायक भाई वीरेंद्र और दरभंगा बीजेपी विधायक सरावगी

पटना-02 दिसंबर। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक भाई वीरेंद्र एवं भाजपा विधायक संजय सरावगी के बीच गाली-गलौज के मामले का आज पटाक्षेप हो गया। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के कार्यालय में आज दोनों नेताओं ने गिले-शिकवे मिटा लिए।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद की मौजूदगी में दोनों विधायकों ने एक दूसरे से हाथ मिलाया और सारे गिले शिकवे खत्म किए। बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को मनेर से राजद विधायक भाई वीरेंद्र एवं भाजपा विधायक संजय सरावगी के बीच विधानसभा परिसर में तू-तू मैं मैं हुई थी। दोनों विधायकों के बीच हुई नोंक-झोक मीडिया में खूब चर्चा में रही। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी दोनों विधायकों के बीच हुए नोंक-झोक का वीडियो तेजी से वायरल हो गया था।

इस मामले को लेकर भाजपा विधायक संजय सरावगी ने विधानसभा अध्यक्ष से शिकायत की थी। उनके द्वारा कार्रवाई की मांग की गयी थी। संजय सरावगी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने अपमान किया है, जिससे उनका आत्म सम्मान आहत हुआ है। मर्यादा की हदे पार करना उचित नहीं है। उनके साथ जो व्यवहार भाई वीरेंद्र ने किया है वो कही से भी उचित नहीं है। उन्हें अपने आचरण को देखना चाहिए। सरावगी ने बताया था कि इसकी शिकायत विधानसभा अध्यक्ष से करते हुए न्याय की मांग उन्होंने की थी।

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि भाजपा विधायक संजय सरावगी को मेरे कोई शब्द अच्छे नहीं लगे हो तो मैं उसे वापस लेता हूं। हम दो नहीं एक हैं। हम लड़ाई झगड़ा करने वाले लोग नहीं है। कुछ गलतफहमी हो गयी थी जिसे खत्म कर दिया गया है। इस पर भाजपा विधायक संजय सरावगी ने कहा कि भाई वीरेंद्र से अब कोई विवाद नहीं है। बिहार के विकास के लिए हम मिलकर काम करेंगे।

स्पीकर सिन्हा के समक्ष राजद विधायक वीरेंद्र ने भाजपा विधायक संजय सरावगी से माफी मांगते हुए उन्हें माफ करने का आग्रह किया। इस पर स्पीकर ने कहा कि सामाजिक जीवन में रहने वाले जनप्रतिनिधियों से हमेशा व्यवहार की मर्यादा को स्थापित करते हुए हर परिस्थिति में अपने आचरण में शालीनता और विनम्रता रखना अपेक्षित है। भाई वीरेंद्र और संजय सरावगी ने आज फिर उस स्वस्थ परंपरा को मजबूती दी है ।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button