
क्राइम
प्रेमिका के परिजनों ने शादी पक्की होने के बाद बंधक प्रेमी को छोड़ा
बिजनौर- 09 अप्रैल। प्रेमिका से मिलने गए युवक को प्रेमिका के परिजनों ने बंधक बनाते हुए शादी का समझौता होने के बाद प्रेमी को रिहा किया।
मामला जनपद के थाना नांगल सोती क्षेत्र के एक गांव का है। युवक का दूसरे थाना क्षेत्र के अपनी बिरादरी के युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक की बहन युवती के गांव में होने के कारण आए दिन युवक का गांव में आना जाना था। सोमवार को भी युवक अपनी बहन के यहां आया था। मौका देखकर युवती से मिलने उसके घर जा पहुंचा। युवती के परिजनों ने युवक को दबोच लिया। कई घंटे तक बंधक बनाए रखा। बंधक बनाए जाने की जानकारी होने पर युवती की बहन थाने में पहुंची। जहां बाद में दोनों पक्ष पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच युवती के बालिक होने के बाद युवक और युवती की शादी करने पर सहमति हुई।



