बिहार

MADHUBANI:- निर्वाची पदाधिकारी ने स्कूलों में चलाया स्वीप कार्यक्रम

मधुबनी- 06 अप्रैल। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जयनगर प्रखंड निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ राजीव रंजन कुमार के शनिवार को प्रखंड के रजौली पंचायत के गाढ़ा,धमियापट्टी और रजौली गांव स्थित मध्य विद्यालय में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चला कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने व अधिक से अधिक मतदान में शामिल होने का अनुरोध किया। कार्यक्रम के दौरान देवधा थानाध्यक्ष प्रीति भारती,बीपीआरओ अरुण कुमार, स्कूल के प्रधानाध्यापक उपेन्द्र कुमार प्रभाकर,पंचायत सचिव,आंगनबाड़ी केन्द्र सेविका सहायिका एवं बीएलओ के अलावे भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थें। निर्वाची निबंधन पदाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों को लोकतंत्र के महान पर्व में आप सभी शामिल हुए और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करे। उन्होंने कहा कि मतदान के प्रति हम भारतीय नागरिक का कर्तव्य बनता है कि अपनी जिम्मेदारी को निभाए और एक अच्छे उम्मीदवार और सरकार को चुने। मतदान केंद्रों पर सुविधाएं और मतदान के लिए किन-किन कागजातों की आवश्यकता होती है। उन सभी बिन्दुओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान में उपयोग कागजातों के अलावे वैज्ञानिक व्यवस्था ईवीएम मशीन की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि जिस तरह आपके के परिवार के सदस्य पर्व त्योहार मनाने के लिए अन्य शहरों से अपने घर आते हैं। उसी तरह लोकतंत्र के इस महापर्व पर उन्हें अपने घर बुलाए और मतदान कराएं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button