
भारत
संबित पात्रा बने ITDC के चेयरमैन
नई दिल्ली-01 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को भारतीय पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। आईटीडीसी पर्यटन मंत्रालय के अधीन आता है।
मंत्रिमंडल समिति के नियुक्ति विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पात्रा को आईटीडीसी का चेयरमैन नियुक्ति किया गया है। पात्रा वर्ष 2017 में ओएनजीसी के स्वतंत्र निदेशक भी नियुक्त किए गए थे।



