
BIHAR:- होटल में रुकना है तो शराब से तौबा की लेनी होगी शपथ
भभुआ,25 नवम्बर। शराबबंदी पर कैमूर प्रशासन के तेवर सख्त हो गए हैं।जिले के होटल और मैरेज हॉल संचालकों के साथ डीएम और एसपी ने गुरुवार को बैठक की। बैठक में होटल में आने वाले लोगों से शराब न लाने एवं होटल में सेवन न करने संबंधी शपथ पत्र लेने का निर्देश दिया गया।सभी होटल, मैरिज हॉल परिसर में मद्य निषेध से संबंधित स्लोगन,पम्पलेट लगाने का निर्देश दिया गया। सभी होटल, मैरिज हॉल संचालकों को निर्देश दिया गया कि अपने प्रतिष्ठान में सीसीटीवी कैमरा लगाये।साथ ही सभी होटल,मैरिज हॉल संचालकों को निर्देश दिया गया कि अपने होटल व मैरिज हॉल में कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करना सुनिश्चित करेंगे।बैठक में यह भी कहा गया कि नशा करने वालों के खिलाफ सूचना देंगे।साथ ही स्टाफ को भी प्रशिक्षित करने एवं नशा मुक्त रखने का निर्देश दिया गया।बैठक में सभी होटल और मैरिज हॉल संचालक एवं अन्य लोग उपस्थित थे।



