
MADHUBANI:-नगर निगम कर्मी बकाये वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर गए
मधुबनी-25 नवंबर। हड़ताल भी किया गया। इसके बाद भी निगम के लगभग एक सौ कर्मियों को वेतन नहीं दिया गया है। जो नगर प्रशासन की मनमानी की पोल खोल रहा है। गुरुवार को अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत हड़ताल पर गये कर्मियों के आंदोलन को संबोधित करते हुए प्रदर्शनकारियों ने यह बात कही। बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ ने अपने आंदोलन के तहत कार्यालय के मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने निगम के आयुक्त और उपायुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा पदाधिकारियों के द्वारा निगम और उसके क्षेत्र में जनहित का काम करने की बजाए राजनीति किया जा रहा है। इसदौरान कर्मियों ने एक सभा भी की। अध्यक्षता करते हुए रामऔतार राम ने कहा कि एनजीओ और इसतरह के काम में केवल अधिकारियों की दिलचस्पी रह गयी है। आम लोग और कर्मियों के हित को कुचला जा रहा है। आम जनता हर दिन अपने काम के लिए यहां एड़िया रगड़ रहे हैं। निगम बनने के बाद हालत और बदतर हो गया है। सचिव मोहन मंडल ने कहा कि प्रशासक सह डीएम ने अपनी पहली बैठक में परिषद की कार्यशैली से उपर उठने का निर्देश दिया था। पर यहां तो निगम प्रशासन के पूरी व्यवस्था को ही गर्क कर दिया है।



