
मधुबनी शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद, चेन छीनतई की दुसरी वारदात को दिया अंजाम,सूचना के बाद भी नही पहुंची 112 पुलिस, कहा- अपने स्थानीय थाने में दें आवेदन
मधुबनी- 29 सितंबर। मधुबनी शहर की सड़कों पर अगर निकले हैं, तो अपने सामनों एवं अपने आप की भी सूरक्षा पर ध्यान जरूर दें। क्योंकि नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चेन छीनतई की घटना आम हो गयी। नगर थाना क्षेत्र में लुटरों में पुलिस का भय नही रह गया है। शुक्रवार को नगर थाना क्षेत्र के नगर निगम स्टेट बैंक रोड में दिनदहाड़े स्कूल की शिक्षिका से दो बाइक सवार अपराधी ने गले से चेन छीनकर फरार हो गया है। उक्त घटना शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे की बतायी गयी है। स्टेडियम रोड निवासी शिक्षिका मधु कुमारी ने बताया कि हाई स्कूल शाहपुर पढ़ाने जा रहे थी। इसी क्रममें अचानक दो बाइक सवार आए और मेरे गले से चेन छीन कर फरार हो गये। काफी शोर मचाया पर दोनों बाइक सवार अपराधी भाग गए। उसके बाद मैंने तुरंत इसकी सूचना 112 पुलिस को दी। परंतू उन्होंने कहा कि अपने स्थानीय थाना में जाकर आवेदन दिजिये। शिक्षिका ने बताया कि चेन का कीमत लगभग एक लाख रूपये है। खबर लिखे जाने तक शिक्षिका के द्वारा स्थानीय थाने को आवेदन नहीं दिया गया था। गौरतलब है कि मधुबनी नगर थाना क्षेत्र में चेन छीनतई की लगातार यह दुसरी घटना है। इससे पहले नगर थाना क्षेत्र के बीएन झा कालोनी में बाईक सवार अपराधियों ने चेन छीनतई की घटना को अंजाम दिया था। उक्त घटना की फोटो सीसीटीवी में कैद हुई थी। परंतू अभी नगर थाना पुलिस उक्त घटना का खुलासा करने में नाकाम है। नगर थाना क्षेत्र में अब लोगों को छीनतई की घटना से दहष्त का माहौल पाया जा रहा है। जेपी सेनानी हनुमान प्रसाद राउत ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि अपराधियों में पुलिस की भय समाप्त हो गया है। तथा अपराधियों का हौसला बुलंद है। यहा कारण है कि लगातार चेन छीनतई की अपराधियों ने दुसरी वारदात को अंजाम दिया।



