
MADHUBANI:- बेलौजा में P.N.B शाखा के स्तांतरण का विरोध,ग्रामीणों ने कहा- तीन दशक से यहीं है शाखा,नही जाने देंगे
मधुबनी- 13 अगस्त। बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के जफरा पंचायत स्थित बेलौजा गांव में तीन दशक से पंजाब नेशनल बैंक की शाखा को दूसरी जगह ले जाने के विरोघ में ग्रामीणों ने बैंक परिसर में आक्रोश प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तथा प्रदर्शन की। ग्रामीणों का कहना था कि बेलौजा गांव में तीन दशक से पंजाब नेशनल बैंक की शाखा कार्यरत है। इस बैंक में बेलौजा, सतलक्खा, चंदसैनपुर,हुसैनपुर,परसौनी, केरवार,सिमरी सहित एक दर्जन से अधिक गांवों के हजारों लोगों का बचत एवं चालू खाता है। यहां से बैंक अन्यत्र चले जाने पर इस क्षेत्र के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों की माने तो कुछ बैंक अधिकारियों की मनमानी और भ्रष्टाचार की वजह से इस बैंक के शाखा का दूसरे गांव में स्थानांतरण किया जा रहा है। जबकि गांव में ही कई लोग बैंक को भवन देने के लिए तैयार हैं। इसके बावजूद बैंक के अधिकारियों दूसरे गांव में बैंक शाखा चलाना चाहते हैं। बरहाल ग्रामीणों ने बैंक अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि बैंक बेलौजा में ही चलने दिया जाए। अन्यथा उग्रप्रदर्शन किया जाएगा। बैंक प्रबंधक के स्वच्छता के विरोध में नारेबाजी करते स्थानीय पंचायत के मुखिया गुंजा देवी,मिथिलेश कुमार झा उर्फ बबलू,पूर्व मुखिया बच्चा झा,बसंत झा,प्रफुल्ल झा,पवन झा,संतोष झा,मनोज झा सहित सैकड़ों आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं बैंक अधिकारियों से पीएनबी शाखा को बेलौजा में ही रखने की मांग करते हुए मैनेजर पर कार्रवाई करने की मांग की है।



