ताज़ा ख़बरें

PM मोदी ने लॉन्च किया राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047

भोपाल- 01 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के प्रवास के दौरान शनिवार को शहडोल जिले के ग्राम लालपुर में आयोजित विशाल जनसभा में रिमोट का बटन दबाकर राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय सिकलसेल मार्गदर्शिका का विमोचन किया। प्रधानमंत्री ने पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरण अभियान का शुभारंभ किया, साथ ही सिकल सेल जेनेटिक स्टेट्स कार्ड का वितरण किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, मनसुख मांडविया और अर्जुन मुंडा भी मौजूद रहे। फिलहाल जनसभा जारी है और प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। इसके बाद वे पकरिया गांव जाएंगे, जहां जनजातीय समुदाय के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे यहां आदिवासी समुदाय के साथ संवाद करेंगे। उनके साथ भोजन भी करेंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री जबलपुर से हेलिकॉप्टर के माध्यम से लालपुर आए। उनके जनसभा के मंच पर आते ही पूरा पंडाल मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मंच पर रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी को आदिवासी आस्था का प्रतीक माला और साफा के साथ आदिवासी पेंटिंग भेंट की गई।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि पांच अक्टूबर को रानी दुर्गावती का 500वां जन्मदिवस है। जबलपुर में उनका एक विशाल स्मारक बनाया जाएगा। इस दौरान सालभर तक कई कार्यक्रम होंगे।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में सवा साल की सरकार ने आयुष्मान कार्ड नहीं बनाए। प्रधानमंत्री मोदी गरीब लोगों का इलाज करना चाहते थे लेकिन कांग्रेस की सरकार इसमें बाधा बनी। सवा साल कांग्रेस की सरकार रही। उन्होंने जल जीवन मिशन भी मप्र में लागू नहीं किया। इतना ही नहीं कांग्रेस और कमलनाथ ने 2 लाख से ज्यादा प्रधानमंत्री आवास वापस कर दिए। भाजपा की सरकार आने के बाद गरीबों के लिए 38 लाख मकान बने। लोगों को आयुष्मान कार्ड बांटे जा रहे हैं। कांग्रेस ने बैगा, भारिया जनजाति की महिलाओं को दिए जाने वाले एक हजार रुपये भी छीन लिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने लाडली बहना योजना शुरू कर बहनों को हर महीने एक हजार रुपये देना शुरू किए। पहले की सरकार विकास के लिए आया पैसा बीच में ही गायब कर देती थी। कांग्रेस ने कोई काम नहीं किया। विकास के जिसने भी काम हुए है बीजेपी की सरकार ने किए है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button