
क्राइम
BIHAR:- उघोग मंत्री के भतीजे पर जानलेवा हमला, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती, 1 गिरफ्तार
मधुबनी- 11 फरवरी। बिहार सरकार के उघोग मंत्री समीर कुमार महासेठ के भतीजे पर जानलेवा हमला हुआ है। मंत्री के भतीजे अमित महासेठ को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार अमित महासेठ अपने एक रिश्तेदार के साथ खुटौना की ओर जा रहे थे कि नगर थाना क्षेत्र के लहेरियागंज के पास उनकी गाड़ी जाम में फंस गई। इसी क्रम में कुछ अपराधी प्रवृति के लोग उनपर हमला कर दिया। जिसमें अमित महासेठ को गंभीर चौटें आयी है। जिन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर खबरे लिखे जाने तक थाने में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही थी। वहीं पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पुछताछ कर रही है।



