बिहार

MADHUBANI: सावन की पहली सोमवारी की बारिश ने शहर की सड़कों को डुबोया, राज्यव्यापी हड़ताल से जलनिकासी कार्य में बाधा

मधुबनी- 03 अगस्त। सावन की पहली सोमवारी को शाम करीब दो घंटे की बारिश से शहर का कई इलाका जलजमाव के चपेट में आ गया। शहर के महिला कालेज रोड, विनोदानंद झा कॉलोनी, तिरहुत कॉलोनी, आदर्शनगर कॉलोनी, प्रगतिनगर कॉलोनी, बिजली कॉलोनी, गोशाला मोहल्ला, गदियानी सहित अन्य हिस्सों में बारिश की पानी में सड़क डूब गई। इधर, आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों का हड़ताल के कारण जलनिकासी कार्य में बाधा उत्पन्न हो रहा है। हालांकि निगम के नियमित सफाई कर्मी छिटपुट तरीके से कार्य कर रहे है। कई जगहों पर जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

इधर, प्राइवेट व सरकारी बस स्टैंड परिसर में जलजमाव के बीच यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बारिश के बाद ही विनोदानंद झा कॉलोनी में जलजमाव की समस्या खड़ी हो जाती है। एक दशक से इसके निदान के लिए अब तक कोई ठोस पहल नहीं की जा सकी है। कॉलोनी से सटे गोशाला मोहल्ले के लोगों के लिए जलजमाव सिरदर्द बना रहता है। कॉलोनी के प्रो. शैलेंद्र कुमार झा ने बताया कि भारी बारिश के बाद कॉलोनी के लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर जाता है। कॉलोनी वासियों को जलजमाव से निजात दिलाने के दिशा में कोई ठोस प्रयास नहीं किया जा रहा है। नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने बताया कि बारिश बंद होने के साथ जलजमाव दूर हो रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!