बिहार

मधुबनी में पिछड़ा वर्ग मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, समाजवादी नेता राम सुदिष्ट ने कहा:- जातिगत जनगणना से हटने वाली केंद्र सरकार को जनहित व लोकतंत्र से वास्ता नहीं

मधुबनी-29 अक्टूबर। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा अपने चलाए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन के तहत शुक्रवार को कलक्ट्रेट के सामने विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। विरोध आयोजन की अध्यक्षता करते हुए समाजवादी राम सुदिष्ट यादव ने कहा कि पूरा देश जातीय जनगणना की मांग कर रहा है। परंतू सरकार इससे इंकार कर रही है। केंद्र सरकार की यह मंशा साबित करती है कि उसे जनहित व लोकतंत्र से कोई वास्ता नहीं है। वहीं मंच का संचालन करते हुए मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय कुमार ठाकुर ने कहा कि व्यापक हित में जातिगत जनगणना है। उन्होने मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि हर लोगों की यह मांग है,जिसे केंद्र सरकार कुचल रही है। वहीं किसानों के हित के खिलाफ तीन काला कानून देश पर थोपने का काम कर रही है। जिला संयोजक रंजीत कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जाति आधारित गिनती एवं पिछड़ा वर्ग की जाति आधारित गिनती से इंकार किये जाने,तीन कृषि काले कानून व चुनाव में इवीएम के खिलाफ आदंोलन चलाया जा रहा है। विजय कुमार ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रव्यापी इस आंदोलन के क्रम में राष्ट्रपति को सामूहिक ज्ञापन भी भेजा गया है। इस क्रम में 12 नवंबर को अनुमंडल पर धरना व प्रदर्शन होगा। 25 नवंबर को रैली,प्रदर्शन व जेल भरा आंदोलन होगा। वहीं दस दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया गया है। मौके पर राम शरण साह,सौरभ कुमार भगत,राजेश मंडल, प्रवीण यादव,राकेश चैधरी,प्रभाकर ठाकुर,सुमन ठाकुर,राजेश राम,मो. मुमताज आलम,मो.तनवीर,राम प्रकाश राम,कमलेश पासवान,राज कुमार सदाय, पवन राम,जनक सदाय,किशुन सिंह कुशवाहा व अन्य थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button