
मधुबनी: सीमावर्ती क्षेत्र में तस्करों की अब खेर नही, अधिकारियों की बैठक में डीएम ने दिए सख्त निर्देश
मधुबनी- 29 अक्टूबर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी अमित कुमार के अध्यक्षता में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर नियंत्रण हेतु नारको-को-ओडिनेशन सेंटर (NCORD) की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि ये नारको-को-ओडिनेशन सेंटर की पहली बैठक है। ये बैठक अब प्रत्येक तीन महीने पर आयोजित की जायेगी। इस बैठक का आयोजन मुख्य रूप से जिले के अंदर मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर रोकथाम हेतु किया गया।
इन बिन्दुओं पर की गई विशेष चर्चाएं:-
- ड्रग्स की प्रवृति के संबंध में सूचना का आदान-प्रदान करना।
- जिले में अवैध अफीम एवं गांजा की खेती का अनुश्रवण,पहचान एवं विनिष्टीकरण।
- अवैध खेती वाले क्षेत्रों में एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानों एवं हानिकारक प्रभावों के संबंध में जन-जागरूकता अभियान चलाना।
- ड्रग्स की पहचान हेतु उपकरणों की आवश्यकता का आकलन एवं इसके लिए अधियाचना समर्पित करना।
- अर्न्त-राज्यीय काण्डों के अनुसंधान की प्रगति का अनुश्रवण करना।
जिला पदाधिकारी द्वारा नारकोटिक्स डिस्पोजल हेतु संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। तथा ड्रग्स सिजर को कहा गया कि बॉर्डर वाले क्षेत्र जैसे जयनगर- हरलाखी आदि क्षेत्रों में अधिक तस्करी की सूचना प्राप्त होती है। तथा संबंधित जगहों पर ज्यादा सक्रिय रहने की आवश्कता है। साथ ही यह भी कहा गया कि ड्रग्स या अन्य मादक पदार्थों की पहचान हेतु उपकरण रखना सुनिश्चित करेंगे। ताकि पटना या अन्य जांच केन्द्रों पर भेजे जाने वाली अवैध पदार्थ की जांच जिला स्तर पर कराया जा सके। तथा जिले मुख्यालय स्थित नगर थाना मधुबनी में जब्त किए गए अवैध पदार्थ गाँजा,अफीम,ड्रग्स आदि को भेजना सुनिश्चित करेंगे। वहीं तस्करियों को संबंधित थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन से समन्वय स्थापित कर अग्रेतर कार्रवाई हेतु संसुचित करेंगे।
बैठक में अपर समाहर्त्ता अवधेश राम, जिला पंचायत राज पदाधिकारी-सह- जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार,वरीय उप समाहर्त्ता सुश्री आरती कुमारी,सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, समादेष्टा 48वीं बटालियन एसएसबी जयनगर एवं समादेष्टा,18वीं बटालियन एसएसबी राजनगर, उत्पाद अधीक्षक,सहायक औषधि नियंत्रक के अलावा अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।



