
MADHUBANI:- पछुआ हवा से बढ़ी कनकनी, सरकारी स्तर पर अंचल क्षेत्रों में अलाव की मुकम्मल व्यवस्था नही, ठिठुर रहे लोग
मधुबनी- 04 जनवरी। जिले में तेज पछुआ हवा के कारण मौसम में भारी गिरावट के साथ कनकनी बहुत बढ़ गयी है। तेज पछुआ के कारण बढ़ी कनकनी का आलम है कि मनुष्य के साथ-साथ जीव जंतु भी खासे परेशान दिख रहे है। बावजूद, सार्वजनिक स्थलों पर सरकारी अलाव की कोई व्यवस्था नहीं है। सरकारी स्तर पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने से खासकर गरीबों को काफी दिक्कत हो रही है। वहीं बेनीपट्टी नगर पंचायत के तमाम चोक-चोराहों पर लोग ठिठुर रहे है। खासकर, ऑटो चालक एवं रिक्सा चालकों को हाथ सेंकना भी मुश्किल बना हुआ है। होटल में मजबूर लोग किसी तरह हाथ गरमा रहे है। लोगों को सरकारी अलाव नहीं होने से नाराजगी बढ़ रही है।
गौरतलब है कि बिहार के सभी जिलों में भारी शीतलहर के कारण सरकारी स्कूल से लेकर निजी स्कूल को बंद कर दिया गया है। बतादें कि बुधवार को इस ठंड के सीजन का सबसे अधिक ठंडा दिन था। ठंड के कारण बाजार में लोगों की संख्या अन्य दिनों के अपेक्षा कम दिखाई दी। इधर कई नेताओं एक समाजसेवी ने जिला प्रशासन से सभी अंचलों में अलाव की मुकम्मल व्यवस्था की मांग किया है।