बिहार

ARRIYA:- जोकीहाट नगर पंचायत की पहली चेयरमैन बनी सफीदन खातून

अररिया- 30 दिसम्बर। अररिया जिला में नवगठित जोकीहाट नगर पंचायत में पहली बार नगर की सरकार निर्माण में मतदाताओं का मतदान के दिन खासा उत्साह देखा गया।मतदाताओं ने जोकीहाट नगर पंचायत के लिए पहले चेयरमैन के रूप में सफीदन खातून पर अपना विश्वास जताते हुए विजय श्री का माला पहनाया।वहीं पहले डिप्टी चेयरमैन के रूप में माहे दरक्षा पर विश्वास जताते हुए उसे पद पर काबिज किया।

सफीदन खातून ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी तसनीम मुसर्रत को 941 मतों के अंतराल से हराया।वहीं डिप्टी चेयरमैन पद पर माहे दरक्षा ने 203 मतों के अंतराल से चुनाव जीती।माहे दरक्षा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शमीमा को 203 मतों के अंतराल से हराया।

चेयरमैन पद पर चुनावी अखाड़े में कुल 8 उम्मीदवार चुनावी अखाड़े में थे।सफीदन खातून को 2558,तसनीम मुसर्रत को 1617,प्रवीण को 1577,नर्गिस बानो को 1293,सीता देवी को 534,जाहिदा को 246,आबिदा को 154 और फरहीन जहाँ को 78 मत प्राप्त हुए।जबकि डिप्टी चेयरमैन के पद पर माहे दरक्षा को 1449,शमीमा को 1246,नीता देवी को 1234,मेहजबी खातून को 1174,रवीना खातून को 981,नाजरा खातून को 821,चांदनी देवी को 631 और अमीना को 522 मत प्राप्त हुआ।

वहीं जोकीहाट के 12 वार्डों में वार्ड संख्या 1 से सुमय्या परवीन ने 277 मतों के अंतराल से शहनाज को हराया।वार्ड संख्या 2 से बबिता देवी ने वहीदा को 48,वार्ड संख्या 3 से बेबी देवी ने कौशल्या देवी को 68,वार्ड संख्या 4 से रकी देवी ने नाजो खातून को 66,वार्ड संख्या 5 से विलकस खातून ने शकिया को 1540,वार्ड संख्या 6 से गजाला जबीन ने नाजमा खातून को 16 मतों के अंतराल से पराजित किया।वार्ड संख्या 7 से दानिश काशमी ने साबरा खातून को 237,वार्ड संख्या 8 से मोहम्मद कासिम ने नजरुल को 80,वार्ड संखया 9 से मुनाजिर ने रविंद्र कुमार यादव को 113,वार्ड संख्या 10 से जहांआरा ने सईदा खातून को 53,वार्ड संख्या 11 से वदीउज्जमा ने मोहम्मद उबैद आलम को 106 और वार्ड संख्या 12 से आजम आलम ने मो.सनोवर राही सनोवर को 38 मतों से पराजित किया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button