भारत

अक्टूबर महीने में 21 दिन बैंक बंद रहेंगे, ये है छुट्टियों की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली- 25 सितंबर। डिजिटल बैंकिंग के दौर में बैंक से जुड़े कामकाज के लिए अगर आपको बैंक जाना जरूरी है, तो यह आपके काम की खबर है। त्योहारी महीने अक्टूबर में 21 दिनों तक बैंकों में अवकाश की वजह से काम-काज बंद रहेगा।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने अक्टूबर में बैंकों की होने वाली छुट्टियों से संबंधित सूची जारी की है। आरबीआई के मुताबिक अक्टूबर में देश के अलग-अलग राज्यों के बैंकों में कुल 21 दिन अवकाश रहेगा।गाइडलाइंस के मुताबिक बैंकों की कुल 21 छुट्टियों में हफ्ते का दूसरा एवं चौथा शनिवार और रविवार का अवकाश शामिल है। इसके आधार पर अपने बैंक से जुड़े काम-काज निपटाएं, ताकि कोई समस्या न हो और आपके काम में रुकावट न आए।

अक्टूबर 2022 में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट :-

1 अक्टूबर :- बैंकों के अकाउंट्स के अर्धवार्षिक क्लोजिंग के कारण बैंक बंद रहेंगे।

2 अक्टूबर :- गांधी जयंती और महीने का पहला रविवार होने से अवकाश रहेगा।

3 अक्टूबर :- दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) के अवसर पर सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, केरल, बिहार और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।

4 अक्टूबर :- दुर्गा पूजा (महा नवमी), आयुध पूजा और श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव के अवसर पर कर्नाटक, उड़ीसा, सिक्किम, केरल, बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, असम और मेघालय में बैंक में रहेगा अवकाश।

5 अक्टूबर :- दशहरा (विजय दशमी) और श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव के मौके पर मणिपुर को छोड़कर देशभर के बैंक बंद रहेंगे।

6 अक्टूबर :- दुर्गा पूजा (दसाइन) की वजह से गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।

7 अक्टूबर :– दुर्गा पूजा (दसाइन) की वजह से गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।

8 अक्टूबर :- मिलाद-ए-शरीफ, ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिवस और हफ्ते का दूसरा शनिवार के अवसर पर रहेगा अवकाश।

9 अक्टूबर :- महीने का दूसरा रविवार होने की वजह से साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

13 अक्टूबर :- करवा चौथ की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

14 अक्टूबर :- ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का जुमा के अवसर पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

16 अक्टूबर :- महीने का तीसरा रविवार होने से साप्ताहिक अवकाश होगा।

18 अक्टूबर :- काति बिहू की वजह से गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे।

22 अक्टूबर :- महीने का चौथा शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

23 अक्टूबर :- महीने का चौथा रविवार होने की वजह से साप्ताहिक अवकाश।

24 अक्टूबर :- काली पूजा, दीपावली, दीवाली (लक्ष्मी पूजा) और नरक चतुर्दशी की वजह से हैदराबाद, इम्फाल और गंगटोक को छोड़कर देश के अन्य शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

25 अक्टूबर :- लक्ष्मी पूजा, दीपावली और गोवर्धन पूजा की वजह से गंगटोक, हैदराबाद, इम्फाल और जयपुर में बैंक बंद रहेंगे।

26 अक्टूबर :- गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नववर्ष दिवस/भाई बिज/भाई दूज/दीवाली (बलि प्रतिपदा)/लक्ष्मी पूजा/एक्सेशन-डे (जम्मू-कश्मीर) के अवसर पर अहमदाबाद, बेंगलुरू, बेलापुर, देहरादून, गंगटोक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिलांग और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

27 अक्टूबर :- भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/निंगोल जैसे त्योहारों की वजह से लखनऊ, कानपुर, इम्फाल और गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।

30 अक्टूबर :- महीने का पांचवा रविवार होने की वजह से साप्ताहिक अवकाश।

31 अक्टूबर :- सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्मतिथि/सूर्यप्रश्ति डाला छठ (सुबह का अर्घ्य)/छठ पूजा की वजह से बैंक अहमदाबाद, पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button