मोतिहारी- 22 सितंबर। जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में पुलिस ने नेपाल के व्यवसायी को लूटने की योजना बनाते दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार घोड़ासहन थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा सशस्त्र बल के साथ दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों की पहचान बृज नंदन पासवान (30) एवं मो. इरफान (35) हुई है। जिनके पास से एक लोडेड पिस्तौल एवं पांच जिंदा गोली भी बरामद किया गया है। दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों का पूर्व से ही आपराधिक इतिहास पाया गया है।पुलिस अग्रेतर कार्रवाई के तहत इस साजिश के अन्य लिंकेजेज का उद्भेदन करने में जुटी है।