
MADHUBANI:- खैरी बांका में चोरी वारदात का खुलासा, 2 गिरफ्तार
मधुबनी- 16 सितंबर। औंसी ओपी क्षेत्र के खैरी बांका गांव में चोरी की घटना के आरोपी मो. शादाब को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं चोरी की घटना को अंजाम देने की बात भी स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही चोरी का सामान खरीदने वाले स्थानीय निवासी मो.इसराइल को भी पुलिस ने गिरफ्तारी कर लिया।मालुम हो कि 24 अगस्त को खैरी बांका स्थित राजू ट्रैडस एवं 7 सितंबर को मो. अजीम के टेलीकॉम की दुकान में खैरी बांका गांव निवासी अनस मो. शादाब के द्वारा नगद आभूषण सहित लाखों रुपए की चोरी कर ली गई थी।
जबकि राजू ट्रेडर्स के मालिक आसिफ जिलानी के द्वारा सीसीटीवी फुटेज के साथ उचित कार्रवाई करने के लिए औंसी ओपी प्रभारी हरिद्वार शर्मा को आवेदन दिया था।दूसरे आवेदक अजीज अहमद ने चोरी की एफआईआर दर्ज करायी थी। जिसमें चोर का नाम भी शामिल था। पुलिस ने चोरी वारदात का खुलासा करते हुए एक चोर और एक सामान खरीदार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ओपी प्रभारी हरिद्वार शर्मा ने बताया कि घटना की जांच अभी जारी है।



